आबकारी विभाग की टीम ने जंगल में मारा छापा, 5 भट्‌ठी किया नष्ट, 675 लीटर महुआ शराब और 1726 किलो महुआ लहान जब्त

पहली बार जंगल में दारु पकड़ने आबकारी विभाग की टीम पहुंची. आबकारी विभाग ने टिंगीपुर के जंगल में अवैध शराब निकाल रहे 5 भट्ठी को नष्ट किया

तखतपुर. पहली बार जंगल में दारु पकड़ने आबकारी विभाग की टीम पहुंची. आबकारी विभाग ने टिंगीपुर के जंगल में अवैध शराब निकाल रहे 5 भट्ठी को नष्ट किया और 675 लीटर महुआ शराब व 1726 किलो महुआ लहान भी बरामद किया. वहीं शराब तस्कर टीम को देख भाग खड़े हुए.

जानकारों की माने तो महुआ शराब के लहान की खुशबू से हाथी गांव के नजदीक पहुंचा था, जिसमें एक 4 वर्षीय मासूम नर हाथी की जान गई थी. जंगल में वन विभाग की नाक के नीचे गैस भट्टी से अवैध महुआ शराब निकाला जा रहा था. इसके चलते जंगल में आगजनी की कभी भी घटना घट सकती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds