लॉगिन

जांजगीर में ईओडब्लू की दबिश : खनिज विभाग के लिपिक जयचंद कोसले के घर पहुंची 12 सदस्यीय टीम, पूछताछ और जांच जारी

Chhattisgarh September 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जांजगीर में ईओडब्लू की दबिश : खनिज विभाग के लिपिक जयचंद कोसले के घर पहुंची 12 सदस्यीय टीम, पूछताछ और जांच जारी

जांजगीर में ईओडब्लू की दबिश : खनिज विभाग के लिपिक जयचंद कोसले के घर पहुंची 12 सदस्यीय टीम, पूछताछ और जांच जारी

जांजगीर में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्लू) ने छापा मारा है. 21 सितंबर की सुबह ईओडब्लू की 12 सदस्यीय टीम ने लिपिक जयचंद कोसले के घर दबिश दी. छापेमारी एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में चल रही है. फिलहाल लिपिक जयचंद कोसले से पूछताछ और जांच जारी है. यह छापेमारी अकलतरा नगर पालिका के अंबेडकर स्थित मकान पर छापा मारा है.

खनिज विभाग के लिपिक जयचंद कोसले से 6 घंटे तक पूछताछ

ईओडब्लू की 12 सदस्यीय टीम ने डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार सुबह 5 बजे अकलतरा के अंबेडकर चौक स्थित खनिज विभाग के लिपिक जयचंद कोसले के घर दबिश दी. टीम ने घर की तलाशी ली और कोसले से घंटों पूछताछ की. करीब 6 घंटे तक चली पूछताछ में ईओडब्लू को कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं.

कोयला घोटाले की जांच जांजगीर-चांपा पहुंची

सूत्रों के मुताबिक, यह जानकारी कोयला घोटाले की जांच को और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. इस कार्रवाई से साफ है कि कोयला घोटाले की जांच अब जांजगीर-चांपा जिले तक पहुंच गई है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds