ईओडब्ल्यू और एसीबी ने रजनीकांत तिवारी और मनीष उपाध्याय के खिलाफ पेश किया पूरक चालान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोल लेवी मामले में गुरुवार को ईओडब्ल्यू और एसीबी ने पूरक चालान पेश किया है। एजेंसी ने आरोपी रजनीकांत तिवारी और मनीष उपाध्याय के खिलाफ पूरक चालान पेश किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एजेंसी को कई सबुत मिले हैं। जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया है। कोल घोटाले के सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

डेढ़ साल से जेल में बंद हैं सभी 11 आरोपी

उल्लेखनीय है कि, कोल घोटाले केस में सभी आरोपी तकरीबन डेढ़ साल से जेल में बंद है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोल स्कैम में 11 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें केवल कारोबारी सुनील अग्रवाल को जमानत मिली है। ईओडब्ल्यू जल्द ही उनको भी गिरफ्तार करने वाली है। ईओडब्ल्यू का आरोप है कि, पिछली सरकार में प्रभावशाली लोगों ने मिलकर अवैध कोल परिवहन घोटाला किया था। यह घोटाला 540 करोड़ से ज्यादा का है। अधिकारियों और राजनेताओं के संरक्षण में पूरा घोटाला हुआ। इसलिए ईडी के प्रतिवेदन को आधार बनाकर केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds