छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में सदस्यों का प्रबोधन कार्यक्रम आज से, लोस अध्यक्ष ओम बिरला देंगे मार्गदर्शन, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल

रायपुर : विधानसभा परिसर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रेक्षागृह में 20 और 21 जनवरी 2024 को विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला करेंगे।

वह विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को मार्गदर्शन देंगे। प्रबोधन कार्यक्रम के प्रथम दिवस के तृतीय सत्र में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, और केंद्रीय मंत्री डा. मनसुख मांडविया का भी संबोधन होगा।

21 को रहेंगे अमित शाह

21 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सदस्यों को मार्गदर्शन देंगे। इनके अतिरिक्त पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी सदस्यों को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर अलग अलग सत्रों में होने वाले इन कार्यक्रमों में विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds