सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन वर्दीधारी नक्सली ढेर

बीजापुर : नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के बालम नेड्रा के पास बेलम गुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। ANI के अनुसार, पुलिस ने तीन वर्दीधारी नक्सलियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष नक्सली शामिल है। भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

नक्सलियों के मौजूदगी का मिला था इनपुट

दरअसल, इनपुट मिला था कि कई नक्सली थाना बासागुड़ा में बालम नेड्रा की पहाड़ियों में मौजूद हैं। इनमें मद्देड एरिया कमेटी के डीवीसीएम विनोद कर्मा, आवापल्ली एलओएस राजू पुनेम, एसीएम विश्वनाथ, गुड्डू तेलाम और अन्य 20-25 लोग शामिल हैं। सूचना के बाद डीआरजी बीजापुर और कोबरा 210 की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शनिवार सुबह साढ़े 7 बजे के आसपास पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ शुरू हुई।

बीजापुर के एडिशनल एसपी वैभव वैंकर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। एएनआई के अनुसार, मौके से हथियार, गोला बारूद और अन्य नक्सल संबंधी सामग्री बरामद की गई है। अभी भी सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वैभव वैंकर ने टीम के लौटने के बाद ब्रीफिंग करने की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds