लॉगिन

हाथियों ने चर्च को तोड़ डाला, मचाया जमकर उत्पात, क्षेत्र में भारी दहशत 

Chhattisgarh September 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
हाथियों ने चर्च को तोड़ डाला, मचाया जमकर उत्पात, क्षेत्र में भारी दहशत 

हाथियों ने चर्च को तोड़ डाला, मचाया जमकर उत्पात, क्षेत्र में भारी दहशत 

जशपुर : हाथियों का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है. हाथियों लगातार किसानों की फसलों व मकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. इलाके में भारी दहशत है.

शुक्रवार की रात को चार हाथियों ने कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बिलिक्र्स ईस्टर्न चर्च को नुकसान पहुंचाया है.चारों हाथियों ने चर्च के चारों ओर चर्च को  तोड़ दिया है. इतना ही नहीं हाथी ने चर्च के पीछे के रूम को जमकर नुकसान पहुंचाया है. सामाजिक कार्य के लिए रूम में रखें बर्तन, चावल खाद्य समाग्री खा गया है.

रेंजर प्रभावती चौहान ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चार हाथी विचरण कर रहा हैं.  हाथियों पर हमारी वन विभाग की टीम नजर बनाए हुए है. क्षति का मूल्यांकन कर मुआवजा राशि दिलाया जाएगा.

रिहायशी इलाके में पहुंच रहे हाथी  

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथी पत्थलगांव से तीन और सीतापुर से एक हाथी होकर दोकड़ा क्षेत्र से बीते एक सप्ताह से रिहायशी इलाका पहुंचा हुआ है. हाथी ने विचरण करते चर्च पर धावा बोलकर तोड़ दिया. किसी तरह शोर शराबा कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन हाथी ने चर्च को तोड़ दिया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds