लॉगिन

जानवरों से फसल बचाने लगा रखे थे बिजली के तार, करंट लगने से पूर्व सरपंच की मौत  

Chhattisgarh August 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जानवरों से फसल बचाने लगा रखे थे बिजली के तार, करंट लगने से पूर्व सरपंच की मौत  

जानवरों से फसल बचाने लगा रखे थे बिजली के तार, करंट लगने से पूर्व सरपंच की मौत  

तिल्दा नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा में पूर्व सरपंच की करंट लगने से मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि, बगल खेत वाले जानवरों के चक्कर में पूर्व सरपंच के खेत में बिजली करंट लगाए थे। इसी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने नेवरा थाने में भी इसकी शिकायत दी। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा ब्लॉक के आखिरी छोर के ग्राम पंचायत केंवतरा खार के खेत में ओमप्रकाश (40) पूर्व सरपंच की करंट कि चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने पड़ोसी खेत वाले पर शंका जाहिर की। परिजनों ने बताया कि, ओमप्रकाश सोमवार शाम को खेत गया था। जब खेत से वह वापस नहीं आया तो परिजन चिंतित हो गए। देर शाम पता चला की खेत में करंट से उसकी मौत हो गई है। परिजनों ने यह भी शंका जाहिर किया है कि बगल खेत वाला बरहा आदि जानवरों के चक्कर में मृतक के खेत में बिजली करंट लगाया था। इसी की चपेट में आने से ओम प्रकाश की मृत्यु हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

मृतक का पैर बिजली करंट से जल गया है जो की स्पष्ट रूप से दिख रहा है। परिजनों ने यह बताया कि, बगल खेत वाले से परिवार से पुरानी दुश्मनी भी है। मृतक पूर्व सरपंच के परिजनों ने नेवरा थाने में भी इसकी जानकारी दी है। मृतक के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिल्दा में सुरक्षित रखा गया है मंगलवार को शव का पीएम करवाया जाएगा। वहीं नेवरा पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds