चुनाव आयोग की कार्रवाई जारी, करोड़ों कैश और गहनों के साथ के साथ अवैध शराब जब्त

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में निगरानी दलों की सघन जांच के दौरान अवैध धनराशि और वस्तुओं की बरामदगी का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है। 16 अक्टूबर तक यह आंकड़ा पांच करोड़ 57 लाख रुपये से अधिक का हो गया है।

निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर नजर रख रहा है। 16 अक्टूबर तक पांच करोड़, 57 लाख 18 हजार 352 रुपये की राशि तथा वस्तु बरामद की गई है। इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रुपये से अधिक नकद राशि बरामद की गई है। निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रुपये है।

63 किलोग्राम आभूषण

सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियां जिनकी कीमत दो करोड़ तीन लाख 563 रुपये है, को जब्त किया है। इसके अतिरिक्त एक करोड़ 70 लाख रुपये कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds