बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली फिर मां को वीडियो काल कर दी हत्‍या की जानकारी

रायपुर :  राजधानी रायपुर में आधी रात में रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रायपुर में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्‍या कर दी है।इतना ही नहीं बड़े भाई ने वारदात को अंजाम देने के बाद मां को वीडियो काल घटना की जानकारी दी। हालांकि घटना के बाद फरार आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह मामला विधानसभा थाना के अंतर्गत रिंगरोड नंबर 3 स्थित सफायर ग्रीन फेस-2 की है। यहां एक मकान में बड़ा भाई पीयूष झा ने अपने छोटे भाई पराग झा रहता था। जानकारी के अनुसार रविवार की रात पीयूष ने अपने छोटे भाई पराग की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक और आरोपित की मां के मुताबिक दोनों भाई उनसे अलग रहते थे और ऐव्योरान टेक्नोलोजी प्राइवेट लिमिटेड नाम से ड्रोन सप्लाई का बिजनेस करते थे।

आरोपित की छोटे भाई से इस वजह से रोजाना होती थी लड़ाई

इन्‍होंने रायपुर के एक मॉल में अपना आफिस बना रखा था। आरोपित पीयूष शराब पीने का आदी था, इसे लेकर रोज दोनों के बीच जमकर विवाद होता था। हालांकि विवाद की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन मां के मुताबिक बताया जा रहा है कि कोई युवती को लेकर पीयूष डिप्रेशन में जरूर रहता था।

आरोपित के पास बंदूक थी स्‍वजनों को नहीं थी जानकारी

आधी रात को अपने ही घर में हत्या के बाद आरोपित पीयूष ने सड्डू स्थित कैपिटल होम्स में रहने वाली अपनी मां को वीडियो काल किया और अपने छोटे भाई की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। स्‍वजनों के मुताबिक आरोपित के पास बंदूक थी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

मां से हत्या की सूचना मिलने के बाद विधानसभा थाना पुलिस समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और कमरे को सील कर दिया। अलसुबह एलएसएल की टीम के मौके पर पहुंची। इधर, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्‍टमार्टम के लिए शव को भेजा दिया है। फिलहाल विधानसभा थाना पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds