Ek Bharat, Shrestha Bharat Sneh Milan:22 मार्च को होगा कार्यक्रम, सीएम साय और प्रदेश प्रभारी करेंगे शिरकत

रायपुर। Ek Bharat, Shrestha Bharat Sneh Milan: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ 22 मार्च को ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह आयोजन बिहार दिवस के मौके पर किया जा रहा है, जिसके तहत सभी राज्यों में उनके स्थापना दिवस मनाने की योजना बनाई गई है। छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम का आयोजन पांच से छह जिलों में किया जाएगा।
भिलाई और रायपुर में खास आयोजन
भिलाई में सुबह 11 बजे और रायपुर में शाम 5 बजे कार्यक्रम होंगे। इसमें भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और प्रवासी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
भाजपा की अहम बैठक आज
इसके अलावा, भाजपा छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आज कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। बैठक की अध्यक्षता दोपहर 2 बजे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे। बैठक में सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, नगर निगम के महापौर, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल होंगे। बैठक में निकाय और पंचायत चुनाव में मिली जीत का जश्न भी मनाया जाएगा।