रंग लाई सांसद संतोष पांडेय की कोशिश : डोंगरगढ़ का पर्यटन क्षेत्र के रूप में होगा विकास, जल्द ही प्रारंभ होगा काम

डोगरगढ़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव संसदीय क्षेत्र के सांसद संतोष पांडेय के प्रयास से डोगरगढ़ को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जायेगा। इसको लेकर डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मीडिया प्रभारी विजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि, सांसद संतोष पाण्डेय के सोच के अनुरूप होंगे परिक्रमपथ के निर्माण सभी धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए डोंगरगढ़ सर्व धर्म सद्भाव की नगरी है। यहां डोंगरगढ़ के विकास के लिए सभी धर्म के लोग आगे आकर अपनी राय समय-समय पर सांसद के समक्ष रखते रहे हैं।

धर्मनगरी के धार्मिक ट्रस्ट मां श्री बमलेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति, चंद्रगिरी ट्रस्ट समिति, प्रज्ञा गिरी ट्रस्ट समिति, जटा शंकर मन्दिर ट्रस्ट समिति, रावटी पहाड़ी सतनामी धाम सहित सभी ट्रस्ट मंडलों के पदाधिकारी और सदस्य सीएम विष्णु देव साय को अनेकों विकास कार्यों की लिखित रूप से जानकारी देकर अवगत कराया है। सांसद संतोष पाण्डेय के द्वारा उक्त सभी मांगों को राज्य और केंद्र स्तर तक पहुंचाने का लगातार प्रयास किया गया है। साथ ही विकास कार्यों की स्वीकृति भी सांसद ने ही करवाया है। जैसे रोड का काम पूर्व से गाजमर्रा से चंद्रगिरी चंद्रगिरी से बम्लेश्वरी मंदिर रोड तक काम प्रगति पर है। इसी प्रकार डोंगरगढ़ के विकास के लिए पूर्व में प्रसाद योजना के तहत विभिन्न कार्य स्वीकृत हुए

परिक्रमा पथ के निर्माण को बजट में जोड़ने के लिए किया आग्रह  

उन्होंने कहा कि, ये सभी विकास कार्य प्रारंभ है और उनके द्वारा छत्तीसगढ़ शासन को पत्र के माध्यम से डोंगरगढ़ के सभी धार्मिक क्षेत्र को जोड़ने के लिए फोरलेन परिक्रमा पथ निर्माण की महत्वपूर्ण मांगों को बजट में जोड़ने का अग्रह किया गया है। जिसे बजट में शामिल भी किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन विभिन्न ट्रस्टों के मांग के अनुरूप डोंगरगढ़ को बाईपास और परिक्रमा पथ की सौगात के साथ-साथ अन्य सौगात भी प्रदान किया हैं। विभिन्न ट्रस्टों के द्वारा अलग-अलग जो मांग की गई थी। वह भी शासन और प्रशासन के माध्यम से उसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। बहुत जल्द वह कार्य बिना रुकावट के प्रारंभ हो जायेगा।

लोगों के साथ मिलकर तैयार की गई रुपरेखा 

सांसद संतोष पाण्डेय के द्वारा समय-समय पर सभी ट्रस्ट के प्रमुखो के साथ विशेष रूप से चर्चा कर डोंगरगढ़ के विकास में क्या-क्या हो सकता है। उन सबकी की रूपरेखा तैयार की गई है। डोंगरगढ़ के सभी विषय को लेकर हमारे जिले के प्रमुख समस्त नेतागणों ने भी हर संभव प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds