दिल्ली से लेकर बिहार तक ED की छापेमारी, लालू यादव की बेटियों के ठिकानों पर भी तलाशी

नई दिल्ली/पटना :  रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी जांच तेज कर दी है। ईडी ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी अधिकारियों ने बिहार, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई के ठिकानों पर छापा मारा है। छापेमारी लालू यादव के अलावा उनकी बेटियों के ठिकानों पर भी हुई है।

रागिनी, चंदा, हेमा यादव के ठिकानों पर छापा

ईडी ने लालू यादव की बेटी रागिनी, चंदा और हेमा यादव के ठिकानों पर छापा मारा है। इसके अलावा पूर्व आरजेडी विधायक अबु दुजाना के घर पर भी छापेमारी की है। अधिकारियों ने कहा कि पटना, फुलवारीशरीफ, दिल्ली-एनसीआर, रांची और मुंबई में छापेमारी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds