चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, बंगाल के DGP सहित 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश

नईदिल्ली । निर्वाचन आयोग ने गुजरात, यूपी, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के सीएम कार्यालयों में प्रभार संभाल रहे गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस प्रमुख को हटाने के भी आदेश दिए हैं। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को भी हटा दिया है। निर्वाचन आयोग ने सचिव जीएडी मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को भी हटा दिया है, जो संबंधित सीएम कार्यालय में प्रभार संभाल रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने छह राज्यों- गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश में सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव को भी हटा दिया गया है।

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) को हटाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की है। इलेक्शन कमीशन ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल और अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को भी हटा दिया है। आयोग ने सचिव जीएडी मिजोरम और हिमाचल प्रदेश को भी हटा दिया है, जो संबंधित सीएम कार्यालय में प्रभार संभाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds