लॉगिन

Paneer Halwa: आज का डिनर स्पेशल… पनीर हलवा जो पिघला देगा आपके दिल को

HEALTH November 21, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
Paneer Halwa: आज का डिनर स्पेशल… पनीर हलवा जो पिघला देगा आपके दिल को

Paneer Halwa Recipe

Paneer Halwa: पनीर एक ऐसी सामग्री है जिससे कई तरह की डिश बनाई जा सकती है. आप चाहें तो इससे कुछ मीठा
बना लें या फिर इससे कई तरह की स्वादिष्ट सब्जी बना लें. अगर आप Sweet Lover हैं तो आज हम आपको पनीर से हलवा बनाना. बताएँगे . ये बहुत ही ज़्यादा स्वादिष्ट बनता है और एकदम नई डिश भी होगी.तो चलिए जानते हैं किस तरह से बनता है पनीर का हलवा.

सामग्री

  • पनीर क्रम्बल्ड – 1 कप
  • दूध – 1/2 कप
  • चीनी – 1/2 कप
  • इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
  • देसी घी – 1 टेबल स्पून
  • साबुत बादाम – 8-9
  • बादाम कतरन – 1 टी स्पून

Paneer Halwa: विधि

1- पनीर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले सॉफ्ट पनीर लें. अब पनीर को हाथों से तोड़ते हुए क्रम्बल्ड करें.आप चाहें तो पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े भी काट सकते हैं. अब इन्हें मिक्सर जार में डालकर पीसलें.

2- इसके बाद एक कड़ाही में देसी घी डालकर मीडियम आंच पर गरम करें.जब घी पिघल जाए तो उसमें पिसा हुआ पनीर डालकर करछी की मदद से चलाते हुए कुछ देर तक सेंकें.

3- हल्का भूरा होने पर इसमें दूध मिला दें. कुछ देर तक दूध और पनीर को पकाएं.

4- इसके बाद इसमें चीनी डालकर करछी की मदद से मिक्स करें और कड़ाही को ढककर 5 मिनट तक हलवा पकने दें.

5- बीच-बीच में हलवा चलाते भी रहें जिससे कड़ाही के तले से न चिपके.हलवा तब तक पकाना है जब तक कि दूध पूरी तरह से सूख न जाए.

6- इसके बाद गैस बंद कर दें और इलायची पाउडर व बादाम कतरन डालकर ठीक ढंग से मिलाएं.अब पनीर हलवा सर्विंग बाउल में निकाल लें और ऊपर से साबुत बादाम से सजाकर परोसें.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds