अरुणाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

चांगलांग : अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को भूकंप के झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग इलाके में दोपहर करीब 1.48 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड मापी गई। अभी तक भूकंप में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।