Earthquake in sikkim: सिक्किम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.3 रही तीव्रता

सिक्किम : सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।  रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक सिक्किम के 70 किमी उत्तर में युकसोम में लगभग 4.15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके सिक्किम के युकसोम में आज तड़के 4.15 बजे महसूस किए गये हैं। भूकंप का केंद्र अक्षांश 27.81 और देशांतर 87.71 था। भूकंप की गहराई 10 किमी दर्ज की गई है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

तुर्की और सीरिया में सोमवार (6 फरवरी) को आये भूकंप में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या रविवार को 33,179 हो गई, जबकि 92,600 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बचाव अभियान अभी जारी है। मलबे के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए बचावकर्मी कड़ाके की ठंड में लगातार मशक्कत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds