7 जुलाई से इन राशियों की बढ़ेगी कमाई, सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्रेम, वैवाहिक सुख, भोग और प्रसिद्धि का स्वामी माना गया है। अगर जन्म कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत हो तो शख्स का प्रेम जीवन सुखद रहता है। इसके अलावा, जातक मरते दम तक धन और वैभव का आनंद लेता है।

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कब होगा?

7 जुलाई को शुक्र प्रातः 3.59 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद शुक्र 23 जुलाई को सुबह 06.01 मिनट पर वक्री हो जाएगा। फिर 7 अगस्त की सुबह कर्क राशि में आएगा और 4 सितंबर तक गोचर करेगा।

किन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र का गोचर?

मेष राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। इस अवधि में प्रेम संबंध प्रगाढ़ होगा। आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर रहेंगे। आपके व्यक्तित्व से लोग आकर्षित होंगे। सिंगल लोगों के जीवन में रोमांस आ सकता है।

वृष राशि

वृष राशि के लिए शुक्र का गोचर शुभ रहेगा। घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। नया वाहन खरीद सकेंगे। नौकरी करने वालों के लिए समय पहले से बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत व्यपार में डबल लाभ देगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। धार्मिक यात्रा से लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की किस्मत शुक्र चमका सकते हैं। लोग आपके व्यक्तित्व से आकर्षित होंगे। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत लेंगे। आय का प्रवाह बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds