भूलकर भी इस दिशा में नहीं रखना चाहिए डस्टबिन, घर में आती है आर्थिक तंगी

वास्तु शास्त्र के नियमानुसार घर में रखी हर चीज का खास महत्व होता है। वास्तु में प्रत्येक चीज के लिए एक स्थान और प्रत्येक स्थान के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र में ये भी बताया जाता है कि कौन सी चीज कहां नहीं रखनी चाहिए। घर में अगर वास्तु के इन नियमों का पालन ना किया जाए तो घर के सदस्यों को अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु में डस्टबिन से जुड़े भी खास नियम बताए गए हैं।

इस दिशा में नहीं रखना चाहिए डस्टबिन

वास्तु नियमों के अनुसार डस्टबिन को भूलकर भी उत्तर-पूर्व की दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में डस्टबिन या कूड़ादान रखना अशुभ होता है। ऐसा करने से घर में कंगाली आती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। घर के सदस्य मानसिक रूप से हमेशा परेशान रहते हैं। शास्त्रों के अनुसार उत्तर-पूर्व देवताओं की दिशा मानी गई है।

इस दिशा में रखना चाहिए डस्टबिन

वास्तु नियमों के अनुसार डस्टबिन या कूड़ादान को हमेशा घर के अंदर ही होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार डस्टबिन के लिए दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है। इन दिशाओं में कूड़ा रखने से किसी प्रकार का दोष नहीं लगता है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम की दिशा में भी डस्टबिन को रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds