लॉगिन

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा बोले, बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा के विकास को बाधित किया, जनता सुनील सोनी को मान रही निष्क्रिय

Chhattisgarh November 4, 2024 रिपोर्टर: shailesh
जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा बोले, बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा के विकास को बाधित किया, जनता सुनील सोनी को मान रही निष्क्रिय

जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा बोले, बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा के विकास को बाधित किया, जनता सुनील सोनी को मान रही निष्क्रिय

रायपुर : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज चंद्रशेखर आजाद वार्ड एवं छत्तीसगढ़ नगर में जनसंपर्क किया। वे घर-घर जाकर आशीर्वाद लिये एवं मतदान में भाग लेकर कांग्रेस को वोट देने की अपील किया।

आकाश शर्मा ने कहा कि सुनील सोनी को जनता महापौर फिर सांसद बनाया लेकिन सोनी ने जनता के हित में कोई काम नहीं किये। जनता सुनील सोनी को निष्क्रिय मान रही है। दक्षिण विधानसभा की जनता परिवर्तन करने तैयार है। सुनील सोनी को बताना चाहिये, उन्होंने सांसद निधि से दक्षिण विधानसभा के लिये क्या विकास कार्य किये है? राजधानी में चौक-चौराहे में चाकूबाजी हो रही है।

गली-गली में नशे का सामान बिक रहा है। व्यापारियों के घर में गोली चल रही है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। जनता डरी हुई है। भाजपा सरकार से जनता का विश्वास उठ गया है। बिजली की महंगाई, बिजली कटौती से लोग परेशान है। गरीबों के राशन में डाका डाला जा रहा है। बच्चों के पुस्तक में भी घोटाला हुआ है। सरकार जगह-जगह शराब खोरी के लिये लाइसेंस दे रही। महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत कर रहे है।

आकाश शर्मा ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल ने दक्षिण विधानसभा के विकास को बाधित किया है। राज्य निर्माण के बाद जिस गति से दक्षिण विधानसभा का विकास होना था हो नहीं पाया। विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूल जर्जर, अस्पताल में सुविधाएं नहीं है। बारिश के दिनों में जलभराव का गंभीर संकट है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds