CG : दुर्ग के कुख्यात बदमाश दीपक नेपाली और उसके दो साथियो को 7-7 साल जेल की सजा

दुर्ग : दुर्ग में महादेव सट्टा पैनल चलाने वाले आरोपी दीपक नेपाली को हत्या के प्रयास मामले में 7 साल की जेल हुई है। दुर्ग जिला न्यायलय ने इसके साथ इसके दो साथियों को भी 7 साल की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि, गुटखे और सिगरेट के पैसे को लेकर हुए विवाद में दीपक नेपाली और उसके दो साथियों ने सरेआम दुकानदार को चाकू मार दिया था। दुकानदार के पैसे मांगने से नाराज होकर तीनों लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।

आपको बता दें कि, आरोपी दीपक नेपाली महादेव सट्टा बुक का पैनल चलवाने के आरोप में भी जेल की हवा खा चूका है। दुबई रिटर्न दीपक सिंह उर्फ दीपक नेपाली और उसके दो पुराने गुंडे बदमाश साथी गुरमीत सिंह उर्फ सन्नी हंसा और संतोष शर्मा उर्फ मथुरा को दुर्ग न्यायालय ने 7 साल की जेल की सजा सुनाई है। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। फरारी काट रहे दीपक को वैशाली नगर पुलिस ने 6 महीने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ महीने तक जेल में रहने के बाद वो जमानत पर बाहर आया था।

दो साल पहले तीनों ने 20 मई 2022 की रात सुभाष चौक कैंप 1 में डेली नीड्स की दुकान चलाने वाले राममोहन साहू पर पैसों को लेकर विवाद में चाकू से हमला कर फरार हो गए थे। वैशाली नगर थाने का निगरानी बदमाश दीपक नेपाली के खिलाफ वैशाली नगर थाने सहित कई थानों में अलग-अलग महादेव सट्टा से लेकर मारपीट व अन्य गंभीर धाराओं के कुल 17 अपराध दर्ज हैं। महादेव सट्टा मामले में आरोपी दीपक नेपाली दुबई में रहकर लौटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds