CG : चरित्रशंका के चलते पति ने की पत्नी की पिटाई, फिर जला दिए पत्नी के कपडे

बिलासपुर : सरकंडा के चांटीडीह में युवक ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी। मारपीट से डरकर महिला भागकर अपनी मां के घर चली गई। इधर उसके पति ने महिला के कपड़ों में आग लगा दी। साथ ही उसकी मां के घर में भी तोड़फोड़ की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा के पठान मोहल्ला चांटीडीह में रहने वाली सब्बू खान ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उनकी शादी मोहल्ले में ही रहने वाले साहिल कुरैशी से हुई है। महिला ने बताया कि बुधवार की रात उसका पति नशा करके घर आया। उसने चरित्रशंका करते हुए अपनी पत्नी की पिटाई की। मारपीट से डरकर महिला भागकर अपनी मां के घर चली गई।

इधर उसका पति घर लौटकर नहीं आने पर मकान में आग लगा देने की धमकी दे रहा था। उसने अपनी पत्नी के कपड़ों में आग लगा दी। इसके बाद वह उसकी मां के घर के पास आकर हंगामा करने लगा। साथ ही दरवाजे को तोड़ दिया। मारपीट से घायल महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds