रायपुर एयरपोर्ट में घने कोहरे कि वजह से नहीं हो पा रही विमानों कि लैंडिंग…

रायपुर I राजधानी में खराब मौसम के कारण एयर इंडिया के एक विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। सभी यात्रियों को नागपुर ले जाया गया। आधे घंटे तक यात्री नागपुर एयरपोर्ट पर फंसे है । मौसम साफ होने तक उसे उड़ान नहीं भरनी कि चेतावनी  दी गई है ।

एयर इंडिया की फ्लाइट ने कथित तौर पर सुबह 9:50 बजे मुंबई से उड़ान भरी थी। इसे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर सुबह 11:30 बजे उतरना था। खराब मौसम के कारण यहां लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। इसके चलते फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। फिलहाल सभी यात्री नागपुर में फंसे हुए हैं। बता दें कि राजधानी में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। बरसात हो रही है।

 

Back to top button