लॉगिन

डीएसपी के ड्राइवर की मौत : अचानक आरक्षक के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल

Chhattisgarh September 7, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डीएसपी के ड्राइवर की मौत : अचानक आरक्षक के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल

डीएसपी के ड्राइवर की मौत : अचानक आरक्षक के सीने में उठा दर्द, अस्पताल में हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल

कोरबा। पुलिस विभाग में लगातार हो रही मौतों से पूरा पुलिस परिवार शोक में है। एमटी शाखा में पदस्थ 27 वर्षीय आरक्षक सुरेंद्र लहरे की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सुरेंद्र डीएसपी प्रतिभा मरकाम के ड्राइवर के रूप में भी पदस्थ थे।

दरअसल, सुरेंद्र को अचानक सीने में दर्द हुआ। परिजन और सहयोगी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र की शादी को कुछ ही साल हुए थे। उनके पीछे 8 माह का बच्चा है। बालको सेक्टर-3 निवासी सुरेंद्र अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। विभागीय अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

इससे पहले, पुलिस लाइन में रहने वाले तीन पुलिसकर्मियों के बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई। एक दिन बाद टीआई मंजूषा पांडे की बीमारी से मृत्यु हो गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस परिवार में शोक का माहौल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds