नशे में धुत्त बदमाश ने तीन लोगों पर किया चापर से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर।  गांजा तथा नशीली टेबलेट का सेवन कर एक बदमाश ने तीन लोगों पर मटन काटने के उपयोग में आने वाले चॉपर से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश ने गोविंद नगर गुरुद्वारा के सचिव पर भी हमला किया। घटना के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में हमला करने के आरोप में मौदहापारा निवासी संजू उर्फ फिरोज खान को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश ने गोविंदनगर निवासी पेशे से सिविल कांट्रेक्टर मनिंदर सिंह रतराज तथा दो अन्य, जिसमें एक ड्राइवर तथा चौकीदार शामिल है, उन पर हमला किया। चॉपर के शिकार लोगों ने पुलिस को बताया कि बदमाश नशे की हालत में अपने हाथ में चॉपर लेकर लोगों को धमका रहा था। इसी दौरान बदमाश ने चौकीदार तथा ड्राइवर की चॉपर लेकर मारने दौड़ाया और उन पर हमला कर दिया। मनिंदर ने पुलिस को बताया कि अपने घर के पास शोरगुल सुनकर वह घर से बाहर निकला तो उसने देखा कि एक व्यक्ति नशे की हालत में उनके पड़ोसी के यहां के ड्राइवर तथा चौकीदार को चॉपर दिखाकर डराने के साथ विवाद कर रहा है। इसके बाद मनिंदर बीचबचाव करने के लिए पहुंचा, तब बदमाश ने मनिंदर के अलावा चौकीदार तथा ड्राइवर पर चॉपर से हमला कर दिया।

ज्यादातर गंभीर अपराध सूखे नशे के कारण

राजधानी में ज्यादातर गंभीर किस्म के अपराध घटित होते हैं, जिनमें चाकूबाजी की घटना भी शामिल है। इन घटनाओं में शामिल बदमाश सूखा नशा करने के आदी होते हैं। सूखा नशा करने के बाद बदमाश उत्तेजित हो जाते हैं और अपनी सुध-बुध खो देते हैं। ऐसे में बदमाशों को पता ही नहीं चलता कि वे आवेश में आकर किस तरह की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds