शराब के नशे में देवर ने की भाभी और 3 साल के भतीजे की नृशंस हत्या

महासमुंद : चुनावी शोर के बीच डबल मर्डर से महासमुंद में सनसनी फैल गयी है। आरोप है कि देवर ने अपनी ही भाभी और भतीजे की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना महासमुंद के कोमाखान क्षेत्र की बतायी जा रही है। आरोप है कि मृतिका के देवर ने ही शराब के नशे में भाभी और भतीजे की जान ले ली। इसके बाद मौके से फरार हो गये ।

कोमाखान थाना क्षेत्र के पतेरापाली गांव में देवर ने अपनी भाभी व तीन साल के मासूम भतीजे की हत्या कर दी। घटना सब्बल से वार कर किया गया है। दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपित मौके से भाग निकला। मृतिका का नाम तुलसी ठाकुर 31 पति जयदेव ठाकुर, वहीं मृत पुत्र का नाम कमलेश 3 साल था।

जानकारी के मुताबिक मृतिका तुलसी का देवर पुकराम ठाकुर नशे की हालत में घर आया, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गयी। तैश में आकर पास रखे सब्बल से आरोपित ने तुलसी पर वार कर दिया। मां से झगड़ता देख बच्चा भी पास आ गया, जिससे बच्चे पर भी वार किया गया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतिका तुलसी का 8 वर्षीय बड़ा पुत्र है, जो पिता व दादी के साथ घर से बाहर थे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds