लॉगिन

नशे में धुत युवकों भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भेजा जेल

Chhattisgarh August 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नशे में धुत युवकों भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भेजा जेल

नशे में धुत युवकों भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने भेजा जेल

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नवागांव स्थित ईशान वन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत दो युवकों ने भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों पर थप्पड़ बरसाए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद हरकत में आई कांकेर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मूर्ति के साथ के साथ अभद्रता करने वाले चार आरोपियों को कोंडागांव जिले से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वहीं जैसे ही ये मामला सामने आया कांकेर व फरसगांव पुलिस की संयुक्त टीम सुबह से आरोपियों की पतासाजी में जुटी थी. इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों कर लिया. सभी को फरसगांव थाना लाया गया है. बता दें कि कोंडागांव एएसपी के.डी. पटेल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

आरोपियों का नाम

1- संजू मरकाम, उम्र 21 वर्ष, निवासी- ग्राम आलोर (फरसगांव)

2- लोचन चक्रधारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी- ग्राम आलोर (फरसगांव)

3- शिवलाल कोर्राम, उम्र 26 वर्ष, निवासी- ग्राम आलोर (फरसगांव)

4- संजीत मरकाम, उम्र 17 वर्ष, निवासी ग्राम- आलोर (फरसगांव)

गलत करने वालों पर होगी कार्रवाई – सीएम साय

सीएम विष्णु देव साय सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए रवाना होने के पहले कांकेर जिले में प्रभु श्री राम के मूर्ति को मारने वाले वायरल वीडियो पर कहा कि, जो भी गलत काम करेगा उस पर कार्रवाई होगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds