नशे में धुत युवक ने टांगी मारकर पत्नी की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर: अंबिकापुर में नशे में धुत एक युवक ने सुबह अपनी पत्नी हत्या का दी। वारदात के दौरान पत्नी सो रही थी, उसी समय आरोपी ने टांगी से वार कर दिया। इस दौरान पास में सो रहे छह साल के बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी पति सामान्य मौत बताकर पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, कोसगा निवासी संतोष मुंडा (32) ने मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे अपनी पत्नी बबीता मुंडा (29) की टांगी मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान बबीता मुंडा अपने छह साल के बेटे के साथ पलंग पर सो रही थी। टांगी के वार से बबीता मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ सो रहा पुत्र घटना से डर गया और भागकर रिश्तेदार के घर पहुंच गया। उसने जानकारी रिश्तेदार को दी। उसकी सूचना पर बबीता मुंडा का भाई प्रेम मुंडा, राजपुर, जिला बलरामपुर से कोसगा पहुंचा।

आए दिन होता था विवाद

इस बीच आरोपी पति संतोष मुंडा ने बबीता की मौत सामान्य होना बता कर गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी थी। प्रेम मुंडा की सूचना पर लखनपुर पुलिस कोसगा पहुंच गई। बबीता मुंडा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों का विवाह करीब 10 साल पहले हुआ था। दोनों की कोई संतान नहीं थी। दोनों ने एक बच्चे को गोद लिया था। संतोष नशे का आदी था एवं शराब पीकर पत्नी के साथ रोज विवाद व मारपीट करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds