अस्पताल से फरार ड्रग्स तस्कर ललित पाटिल गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने चेन्नई से पकड़ा

मुंबई : मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने नामी ड्रग कार्टेल चलाने वाले फरार आरोपी ललित पाटील को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। दो अक्तूबर को ड्रग तस्कर ललित पाटील पुणे के ससून अस्पताल से फरार हो गया था। दरअसल वह ससून अस्पताल में पिछले नौ महीनों से अपना इलाज करवा रहा था और इलाज के दौरान ही वह अस्पताल से ड्रग रैकेट चला रहा था।

अस्पताल से हुआ था फरार

इलाज के दौरान ही आरोपी ललित पाटील दो अक्तूबर को अस्पताल से फरार हो गया, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा था। विपक्षी पार्टी ने राजनीतिक नेताओं पर आरोपी को भगाने का आरोप लगाया था। हालांकि, इसके बाद ही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। करीबन 15 दिनों तक फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। पुणे पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों भूषण पाटिल और ललित पाटिल के भाई अभिषेक बालकवड़े को गिरफ्तार किया। अदालत ने इन दोनों को 20 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

क्या है मामला

यह मामला साल 2020 के ड्रग्स रैकेट से जुड़ा है। यह वही साल है जब पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में ड्रग्स बनाने वाली फैक्टरी खुलासा हुआ था और तब से ही ललित पाटील जेल में था। न्यायिक हिरासत में रहने के दौरान पिछले महीने उसका ससून अस्पताल में इलाज चल रहा था और मौका पाकर वह इलाज के दौरान ही वहां से फरार हो गया। इसी महीने मुंबई पुलिस ने नासिक एक फैक्टरी में छापेमारी की, जिसमें ललित पाटिल के भाई के एक ड्रग्स फैक्टरी का खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds