लॉगिन

डेविस कप में भारत के खेलने पर संशय, टेनिस संघ ने मंत्रालय से सलाह मांगी

Sports December 27, 2023 रिपोर्टर: shailesh
डेविस कप में भारत के खेलने पर संशय, टेनिस संघ ने मंत्रालय से सलाह मांगी

डेविस कप में भारत के खेलने पर संशय, टेनिस संघ ने मंत्रालय से सलाह मांगी

नई दिल्ली : भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने अगले साल फरवरी में इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप विश्वग्रुप एक प्ले ऑफ मुकाबले के लिए राष्ट्रीय टीम के पाकिस्तान दौरे को लेकर खेल मंत्रालय से सलाह मांगी। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के पंचाट ने इस मुकाबले को किसी तटस्थ स्थल पर कराने के भारत के आग्रह को नामंजूर कर दिया था जिसके बाद एआईटीए ने यह कदम उठाया।

एआईटीए के महासचिव अनिल धूपर ने कहा, ‘हमने खेल मंत्रालय से सलाह मांगी है कि पाकिस्तान की यात्रा पर क्या नीति है। यह टेनिस का विश्व कप है। हम मंत्रालय के जवाब का इंतजार कर रहे हैं।’ यह मुकाबला तीन और चार फरवरी को खेला जाएगा। धूपर ने इससे पहले कहा था कि टीम को पाकिस्तान भेजने से पहले वह खेल मंत्रालय से संपर्क करेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच इससे पहले डेविस कप मुकाबला 2019 में हुआ था, लेकिन तब एआईटीए के अनुरोध पर इसे पाकिस्तान के बजाय कजाकिस्तान में आयोजित किया गया था। भारतीय डेविस कप टीम ने आखिरी बार 1964 में पाकिस्तान का दौरा किया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds