लॉगिन

डबल मर्डर से सनसनी : सास व दमाद की गला दबाकर हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल 

Chhattisgarh October 3, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डबल मर्डर से सनसनी : सास व दमाद की गला दबाकर हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल 

डबल मर्डर से सनसनी : सास व दमाद की गला दबाकर हत्या, बेटी गंभीर रूप से घायल 

रायगढ़। जिले में दशहरे के दिन सास और दामाद का मर्डर हुआ है, वहीं, बेटी गंभीर रूप से घायल हुई है। ग्राम रायकेरा में गुरुवार (2 अक्टूबर) को परिवार के 2 सदस्य की लाश मिली है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।\

मृतकों में बुजुर्ग महिला सुकमेत सिदार (80 साल) और उनका दामाद लक्ष्मण सिदार (60 साल) शामिल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गला दबाकर मारने की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। घटना में सुकमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज टिंगनी अस्पताल में जारी है।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds