लॉगिन

डबल मर्डर : घर के अंदर सो रहे थे बच्चे, आंगन में पीट-पीटकर की पति-पत्नी की हत्या

Chhattisgarh October 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डबल मर्डर : घर के अंदर सो रहे थे बच्चे, आंगन में पीट-पीटकर की पति-पत्नी की हत्या

डबल मर्डर : घर के अंदर सो रहे थे बच्चे, आंगन में पीट-पीटकर की पति-पत्नी की हत्या

रायगढ़ : जिले में एक सनसनीखेज डबल मर्डर ने पूरे इलाके को दहला दिया. घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भेंड्रा के आश्रित गांव कपाटडेरा में मंगलवार देर रात किसी अज्ञात हमलावर ने एक दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी. सुबह जब परिवार वालों ने आंगन में खून से लथपथ दोनों के शव देखे, तो गांव में हड़कंप मच गया.

भारी हथियार से पीट-पीटकर हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान गुरुवर सिंह राठिया (35) और उसकी पत्नी मनीता राठिया (30) के रूप में हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पर डंडे जैसे किसी भारी हथियार से हमला किया है. वारदात घर के आंगन में हुई और खून चारों ओर बिखरा मिला, जो इस हमले की निर्ममता को साफ दर्शाता है.

घर में सो रहे थे बच्चे 

सबसे दिल दहला देने वाली बात यह रही कि घटना के समय दंपति के तीन मासूम बच्चे घर के अंदर सो रहे थे. उन्हें आहट तक नहीं लगी. यह भी आशंका जताई जा रही है कि हमलावर जानकार हो सकता है, जिसने पूरे घर का हाल पहले से समझ रखा था.

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

आंगन में खून से लथपथ शव देखने के बाद परिजनों ने गांव के कोटवार को सूचना दी, जिसके बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी कुमार गौरव ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया. पूरे इलाके की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने का काम जारी है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं.

हत्या की वजह अब तक साफ नहीं

पुलिस की ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ जारी है, लेकिन अब तक किसी तरह का विवाद या दुश्मनी सामने नहीं आई है. यही वजह है कि यह मामला और भी पेचीदा और रहस्यमय बन गया है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दावा है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds