नीलगाय के शावक की मौत : गांव में घुस आने पर कुत्तों ने किया हमला, अंतिम संस्कार कर जांच में जुटा वन अमला

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नीलगाय का एक बच्चा जख्मी हालत में मिला। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि, गांव में घुस आए उस बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया होगा। वन विभाग की टीम ने नील गाय का अंतिम संस्कार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के गोवर्धनपुर गांव का है।

दरअसल, गोवर्धनपुर गांव में ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग को पता चला कि, नीलगाय का एक बच्चा जख्मी हालत में पड़ा हुआ है। इसके बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची और नीलगाय के बच्चे को तत्काल पशु चिकित्सालय लाकर उपचार कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds