आषाढ़ पूर्णिमा के मौके पर करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

हिंदू धर्म ग्रंथों और ज्योतिष शास्त्र में किसी भी पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस समय चंद्रमा सभी कलाओं से साथ मौजूद होते हैं, और इनका सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। खास तौर पर शुक्लपक्ष में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि को ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भगवान लक्ष्मीनारायण और चंद्र देवता की विधि-विधान से पूजा करने पर व्यक्ति को सभी सुख प्राप्त होते हैं। इनमें से आषाढ़ मास की पूर्णिमा का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व बताया गया है। आगे आषाढ़ी पूर्णिमा व्रत के महत्व और पूजा विधि के बारे में विस्तार से बताया।

आषाढ़ पूर्णिमा: तिथि एवं शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत 03 जुलाई 2023 को रखा जाएगा। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 02 जुलाई की सुबह 08:21 बजे होगी और यह 03 जुलाई 2023 की शाम 5:08 बजे समाप्त होगी। इस बार आषाढ़ पूर्णिमा पर ब्रह्म योग और इंद्र योग बन रहे हैं। इस दिन ब्रह्म योग दोपहर 03:45 बजे तक है, उसके बाद से इंद्र योग प्रारंभ हो जाएगा। ये दोनों ही योग पूजा-पाठ आदि के ​लिए शुभ हैं। इस दिन शाम 07:40 बजे चंद्रमा का उदय होगा। जो लोग व्रत रखते हैं, उन्हें इस समय पर चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य देना चाहिए। चंद्र अर्घ्य और पूजा करने से जीवन में सुख और शांति आती है। साथ ही चंद्र दोष खत्म होता है।

आषाढ़ पूर्णिमा के उपाय

आषाढ़ पूर्णिमा का पुण्यफल पाने के लिए इस दिन गंगा स्नान करें या फिर अपने नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

इस दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें और भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी और शाम को चंद्र देवता की विधि-विधान से पूजा करें।

कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो तो आषाढ़ पूर्णिमा पर तुलसी, हल्दी अथवा पीले चंदन की माला से ‘ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:’ मंत्र का जप करें।

धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस दिन ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र का जप करें। इस दिन श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ भी करना चाहिए।

सुख-समृद्धि और परिवार में शांति के लिए आषाढ़ पूर्णिमा पर पीले चंदन की माला से ‘ॐ नमोः नारायणाय नमः’ का जप करें।

आषाढ़ी पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र आदि का दान और अपने गुरु या बुजुर्ग को वस्त्र, उपहार, दक्षिणा आदि देकर सम्मानित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button