ज्येष्ठ के पवित्र महीने में भूलकर भी ना करें ये काम, वरना मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

ज्येष्ठ का महीना हिंदू धर्म में बहुत अच्छा माना जाता है। इस महीने सूर्य देवता की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के मुताबिक इस महीने में अन्य महीनों के मुकाबले सबसे बड़े जिन होते हैं। इसके अलावा ज्येष्ठ का महीना इसलिए भी शुभ माना जाता है क्योंकि इस महीने में ही भगवान श्री राम की भेंट उनके परम भक्त हनुमान जी से हुई थी। इसलिए कहा जाता है कि इस महीने हनुमान जी की पूजा का भी विधान है।
लेकिन शास्त्रों के मुताबिक इस माह में लोगों को बहुत से कार्य करने की मनाही है। इसलिए ज्येष्ठ माह में जो वर्जित कार्य हैं उन्हें करने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे कौन से कार्य हैं जिन्हें ज्येष्ठ माह में भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
ज्येष्ठ माह में भूलकर भी ना करें ये काम
– हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस महीने में अपने परिवार के बड़े पुत्र या फिर पुत्री की शादी नहीं करना चाहिए। ये अच्छा नहीं माना जाता है।
– ज्येष्ठ के महीने में मसालेदार भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए, इन दिनों हल्का व सादा भोजन करें।
– पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ के महीने में दिन में सोना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे आप काफी रोगों से ग्रसित हो सकते हैं।
– ज्येष्ठ के महीने में लहसुन, बैंगन का सेवन करने से बचना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करना आपकी संतान के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
– ज्येष्ठ माह में कभी किसी प्यासे व्यक्ति को बगैर पानी पिलाए नहीं भेजना चाहिए।