बुधवार के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें, वरना झेलनी पड़ सकती है आर्थिक परेशानियां

बुधवार का दिन देवी-देवताओं में प्रथमपूज्य देवता भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन गणेश जी की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि इस दिन गणेश जी कि विधि-विधान से पूजा करने से गणपति बप्पा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

इसके साथ ही शास्त्रों में बुधवार को लेकर कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना इस दिन जरूरी होता है, लेकिन कुछ लोगों को इन नियमों के बारे में जानकारी नहीं होती है और जानकारी के अभाव में वे कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसका असर उनके परिवार व जीवन पर पड़ता है। साथ ही बुध का अशुभ प्रभाव भी परिवार पर पड़ने लगता है। तो आइए जानते हैं बुधवार के दिन कौन-कौन से कार्य करने से बचना चाहिए।

बुधवार के दिन ना करें ये गलतियां

  1. शास्त्रों के अनुसार, बुधवार के दिन किसी भी व्यक्ति को पैसे उधार देने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दिन उधार दिया पैसा अशुभ माना गया है। इसके साथ ही इस दिन उधार दिये पैसों से आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
  2. शास्त्रों के मुताबिक, बुधवार के दिन दूध से बनी चीजों जैसे खीर, रबड़ी, छेना आदी से बचकर रहना चाहिए।
  3. शास्त्रों के अनुसार, बुधवार के दिन नए कपड़े नहीं पहनना चाहिए और ना ही इस दिन नए कपड़े खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपको आर्थिक संकट झेलना पड़ सकता है।
  4. बुधवार के दिन किसी भी किन्नर का अपमान नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। इसके साथ ही अगर आपको इस दिन कोई किन्नर दिख जाए तो उसे कुछ दान जरूर करें।
  5. बुधवार के दिन बालों से संबंधित कोई भी वस्तु जैसे कंघा, तेल, साबुन, हेयर ड्रायर और टूथ ब्रश नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से बुध कोप शुरू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds