लॉगिन

हमारे सैटेलाइट ऑपरेशन में अड़चन को युद्ध की घोषणा माना जाएगा… नॉर्थ कोरिया ने दी खुली धमकी

World December 2, 2023 रिपोर्टर: shailesh
हमारे सैटेलाइट ऑपरेशन में अड़चन को युद्ध की घोषणा माना जाएगा… नॉर्थ कोरिया ने दी खुली धमकी

हमारे सैटेलाइट ऑपरेशन में अड़चन को युद्ध की घोषणा माना जाएगा… नॉर्थ कोरिया ने दी खुली धमकी

प्योंगयांग: नॉर्थ कोरिया ने कहा है कि वह उसके सैटेलाइट ऑपरेशन में अगर कोई देश किसी तरह की अड़चन पैदा करेगा तो इसका अंजाम बुरा होगा। शनिवार को रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सैटेलाइट संचालन में किसी भी हस्तक्षेप को हम युद्ध की घोषणा मानेंगे। अगर उसकी रणनीतिक संपत्तियों के खिलाफ कोई भी हमला होगा तो वह अपनी युद्ध निरोधक क्षमता जुटाते हुए उसका जवाब देगा। उत्तर कोरिया ने हाल ही में अपनी मिलिट्री स्पाई सैटेलाइट लॉन्च की है। जिसके बाद से अमेरिका के साथ उसके रिश्तों में तनातनी देखी जा रही है।

उत्तर कोरिया ने कहा है कि अगर अमेरिका अवैध तरीके से नई तकनीक को हथियार बनाकर एक संप्रभु राज्य के वैध क्षेत्र का उल्लंघन करने की कोशिश करता है, तो हम उसकी व्यवहार्यता को नष्ट करने के लिए आत्मरक्षा में अपनी कार्रवाई करेंगे। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि प्योंगयांग अंतरिक्ष में किसी भी अमेरिकी हस्तक्षेप का जवाब देगा।

नॉर्छ कोरिया ने की है सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग

ने 21 नवंबर को नॉर्थ कोरिया ने स्पाई सैटेलाइट मल्लिग्योंग-1 की सफल लॉन्चिंग की है। नॉर्थ कोरिया के मीडिया ने दावा किया है कि इस सैटेलाइट की मदद से अमेरिकी मिलिट्री बेस, व्हाइट हाउस और रक्षा मंत्रालय पेंटागन की तस्वीरें ली गई हैं। इसके बाद अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने कई नए प्रतिबंध उत्तर कोरिया पर लगा दिए हैं। इस मामले पर हाल ही में यूएनएससी की बैठक में अमेरिकी एंबेसडर लिंड ग्रीनफील्ड और नॉर्थ कोरिया के एंबेसडर किम सोंग में आरोप प्रत्यारोप भी हुए थे।

अमेरिका की ओर से कई बार ये खतरा जताया जाता रहा है कि नॉर्थ कोरिया खतरनाक हथियार बना रहा है। वहीं नॉर्थ कोरिया अमेरिका को ही धमकी देता रहा है। हाल ही में एक अमेरिकी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि उत्तर कोरिया 7वां परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है। नॉर्थ कोरिया कहता है कि अमेरिका उसे धमकाता है और परमाणु हमले की धमकी देता रहता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds