लॉगिन

पीएम आवास योजना की राशि को लेकर मां से विवाद, पैसे नहीं दिए तो बेटे ने गला दबाकर मार डाला 

Chhattisgarh March 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
पीएम आवास योजना की राशि को लेकर मां से विवाद, पैसे नहीं दिए तो बेटे ने गला दबाकर मार डाला 

पीएम आवास योजना की राशि को लेकर मां से विवाद, पैसे नहीं दिए तो बेटे ने गला दबाकर मार डाला 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले के मरवाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कटरा के धनुहार टोला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय फुलमतिया बाई के बैंक खाते में हाल ही में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए राशि आई थी. बताया जा रहा है कि उसका बेटा दलवीर शराब का आदी है और अक्सर अपनी मां से पैसे की मांग करता रहता था.

पैसे देने से किया इनकार 

घटना के दिन भी आरोपी बेटे ने शराब पीने के लिए मां से पैसे मांगे. मां ने पैसे नहीं होने की बात कही तो वह योजना के रुपये में से देने की बात कहने लगा. इससे मां ने इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के दौरान नशे में धुत बेटे ने अपनी ही मां का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस आरोपी बेटे से कर रही पूछताछ 

घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी बेटे दलवीर को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे से पूछताछ की जा रही है. जांच में जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds