लॉगिन

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज : रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे

Chhattisgarh December 6, 2024 रिपोर्टर: shailesh
मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज : रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे

मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज : रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे

रायपुर  : छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि 7 या 10 दिसंबर को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मंत्री बनने की दौड़ में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सबसे आगे चल रहे है, बिलासपुर और रायपुर संभाग से भी कई विधायको के नामो की भी चर्चा हैं। बिलासपुर से धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल की लॉटरी लगने की संभावना हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि पुरंदर मिश्रा, जो पहली बार विधायक बने हैं, जनता और कार्यकर्ताओं में लोकप्रियता के कारण मजबूत दावेदार हो सकते हैं।

दिल्ली दौरे ने बढ़ाई चर्चाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद से इन अटकलों को और बल मिला है। पार्टी के उच्चस्तरीय सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में दो नए विधायकों को शामिल किया जा सकता है, और कुछ मौजूदा चेहरों को बदला जा सकता है।

विधानसभा उपाध्यक्ष पद भी खाली

विधानसभा उपाध्यक्ष का पद भी लंबे समय से रिक्त है। इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

पार्टी के सामने चुनौती

एक साल के भीतर जनता और कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती के बीच, मंत्रिमंडल विस्तार भाजपा के लिए बड़ा कदम हो सकता है। यह विस्तार न केवल पार्टी की छवि को सुधारने का प्रयास होगा, बल्कि आगामी चुनावों के लिए मजबूत रणनीति बनाने में भी मदद करेगा।

आगे क्या होगा

अब देखना यह है कि पार्टी कब और किन चेहरों पर भरोसा जताती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds