लॉगिन

धमतरी के युवक की बालोद में हत्या : चाक़ू गोदकर सड़क पर फेका लाश, इलाके में फैली सनसनी

Chhattisgarh August 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
धमतरी के युवक की बालोद में हत्या : चाक़ू गोदकर सड़क पर फेका लाश, इलाके में फैली सनसनी

धमतरी के युवक की बालोद में हत्या : चाक़ू गोदकर सड़क पर फेका लाश, इलाके में फैली सनसनी

बालोद : धमतरी जिले में तिहरी हत्या मामले के बाद अब बालोद में धमतरी के युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान भागवत मरकाम के रूप में हुई है, जो धमतरी जिले के ग्राम माडमसिल्ली का निवासी है. यह पूरा मामला पुरुर थाना क्षेत्र के चिटौद गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बीति रात सूचना मिली की चिटौद गांव में बंसत किराना स्टोर के पास खून से लथपथ युवक पड़ा है. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को धमतरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान जिला धमतरी जिले के थाना केरेगांव अंतर्गत ग्राम माडमसिल्ली निवासी भागवत मरकाम के रूप में हुई है. फिलहाल शव को धमतरी के जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया है.

कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने हत्या के आरोप में ग्राम चिटौद के युवक मनीष सिन्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हालंकि मृतक अपने गांव से चिटौद गांव क्यो आया था और हत्या की वजह क्या है, यह जानने पुलिस जांच में जुटी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds