लॉगिन

रहस्यमयी तरीके से उपसरपंच लापता : 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, हत्या की जताई जा रही आशंका

Chhattisgarh September 8, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रहस्यमयी तरीके से उपसरपंच लापता : 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, हत्या की जताई जा रही आशंका

रहस्यमयी तरीके से उपसरपंच लापता : 36 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, हत्या की जताई जा रही आशंका

सक्ती। जिले से ग्राम पंचायत करही के उपसरपंच महेंद्र बघेल रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है. महेंद्र 6 सितंबर की रात से वापस घर नहीं लौटे. काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर बिर्रा थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि 36 घंटे बाद भी पुलिस उपसरपंच को नहीं ढूंढ पाई है.

जानकारी के मुताबिक, उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता है. आसपास ढूंढने और परिचितों से पूछने के बाद भी महेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने बिर्रा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. 36 घंटे के बाद भी उपसरपंच का कोई सुराग नहीं मिला है. वहीं ग्रामीणों ने अनहोनी होने की आशंका जताई है. फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds