डिप्टी सीएम विजय शर्मा पहुचे बस्तर, लोकतंत्र बनाम माओवाद कार्यक्रम में हुए शामिल कहा “नक्सली बताए क्या चाहते है”

रायपुर : छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा सोमवार को लोकतंत्र बनाम माओवाद पर परिचर्चा के लिए जगदलपुर पहुंचे। जहां कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि, आखिर बस्तर का दर्द आखिर कब तक सहा जाए। नक्सली क्या हैं… वे क्या चाहते हैं कोई जस्टिफाई करके बता दें मुझे।

उन्होंने आगे कहा कि, बस्तर में विकास क्यों नहीं पहुंच पा रहा हैं ? माओवाद ने दुनिया को क्या दिया है? कब तक इसको सहा जाए और सरकार कितना ही कर लेगी। समाज सबसे बड़ा होता है और समाज के एक कोने में सरकार होती है। माओवादी भी समाज का एक हिस्सा हैं और वो भी समाज का एक कोना है। उन्होंने आगे कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संकल्प किया 3 साल में नक्सलवाद को खत्म करेंगे। 370 हटाने का संकल्प भी उन्होंने लिया था। बस्तर में भी विकास होगा। सिर्फ दो चार लोग सरकार को दोष देते हैं।

14 साल के बच्चे को बनाते हैं नक्सली 

डिप्टी सीएम श्री शर्मा ने आगे कहा कि, नक्सली सिर्फ हंगामा करने के लिए सब कर रहे हैं और इनका कोई मकसद नहीं है। वे कहते हैं कि, जल, जंगल, जमीन आदिवासियों का है। अरे हम भी तो यही कहते हैं। बताए आप करना क्या चाहते हैं?  बंदूक लेकर घूमने से कुछ नहीं होगा। ये 14 साल के बच्चे को नक्सली बनाते हैं. जो नक्सली सरेंडर करते हैं उन्हें टीआई बॉडीगार्ड बना देते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, 96 से 97 प्रतिशत लोग इसी चक्र में फंसे हैं। वे पुनर्वास करते ही विश्वास के पात्र होते हैं और वे मानसिक तौर पर उनके साथ नहीं है इसलिए ऐसा होता है। इस पूरे मसले को समाप्त करने के लिए समाज को भी सामने आना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds