लॉगिन

उपमुख्यमंत्री ने ली अफसरों की बैठक : बोले- मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने के मिशन पर काम करती रहेगी सरकार

Chhattisgarh April 26, 2025 रिपोर्टर: Mahima Yadav
उपमुख्यमंत्री ने ली अफसरों की बैठक : बोले- मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने के मिशन पर काम करती रहेगी सरकार

उपमुख्यमंत्री ने ली अफसरों की बैठक : बोले- मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने के मिशन पर काम करती रहेगी सरकार

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव बालोद जिले के दौरे के दौरान कलेक्टरेट में अधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान नक्सलियों को लेकर बयान में उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है की  मार्च 2026 तक न केवल बस्तर से बल्कि पूरे देश से नक्सलवाद को खत्म कर दिया जायेगा। आज जब हमारे देश का जवान कठिन और दुर्गम इलाकों में जाकर नक्सल उन्मूलन को लेकर बहादुरी से काम कर रहे है, तो आज जाकर नक्सली शांति वार्ता जैसे प्रस्ताव लेकर आ रहे है। उन्होंने कहा हमारा मानना है कि वो शस्त्र छोड़े और विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आकर समाज के साथ रहे। लेकिन जहां तक संकल्प का विषय है 2026 मार्च तक नक्सलमुक्त बस्तर बनाने का अभियान की दिशा में सरकार आगे भी काम करती रहेगी।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे यशवंत जैन के निवास पर

बालोद जिले के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद भोजराज नाग अपने बालोद प्रवास के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत जैन के निवास पर पहुंचे। जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और परिवार जनों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद भोजराज नाग का गर्मजोशी और आत्मीयता से स्वागत किया। इस बीच अरुण साव ने कार्यकर्ताओं को अपना पूरा समय दिया, करीब-करीब 1 घंटा तक, यशवंत जैन के निवास पर वे कार्यकर्ताओं के बीच उपस्थितत रहे।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिले के अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व अध्यक्ष पवन साहू, वरिष्ठ नेता अभिषेक शुक्ला,  नगर पालिका के उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री शाहिद खान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, भाजपा पार्षद गिरजेश गुप्ता, आशा पटेल,  सुनीता मनहर,  दल्ली राजहरा के नगर पालिका उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, मुस्ताक खान,  रामेश्वर साहू,  भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि प्रकाश पांडे,  मनोहर नाहटा,  विनोद जैन, संतोष पाठक,  निलेश नाहटा, सौरभ जैन, शुभम जैन, छवि सर्वा, निशा योगी, प्रीतिबाला साहू,  दिव्या बजाज, नीतू सोनवानी, आशुतोष कौशिक, अभिन्न यादव, रजत जैन, महावेश्वरी समाज के स्वरूप राठी, अनिल पंपालिया, केशव मंत्री सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जन उपस्थित थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds