दिवाली से पहले जहरीली हुई दिल्ली की हवा, रेड जोन में पहुंचे 12 इलाके

Delhi Pollution Update: दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा जहरीली हो गई है। जिसकी वजह से 12 इलाके रेड जोन में पहुंच गए हैं। मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे से कम रह सकती है। ऐसे में राजधानी के प्रदूषण और बढ़ सकता है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। आज का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। दिल्ली में 26 अक्टूबर तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है। तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी। दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज रिकॉर्ड किया जा सकता है।

रेड जोन में पहुंचे 12 इलाके 

दिल्ली के 12 इलाकों में एक्यूआई 300 से ज्यादा दर्ज किया गया है। जिसके चलते ये इलाके ”बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गए है। इन इलाकों में आनंद विहार टॉप पर है। यहां एक्यूआई सबसे ज्यादा 359 दर्ज किया गया है। इसके अलावा वजीरपुर, जहांगीरपुरी, मुंडका और रोहिणी जैसे इलाके भी इन 12 इलाकों में शामिल है। दिल्ली प्रदूषण बोर्ड की मानें, तो 21 से लेकर 23 अक्टूबर के बीच एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही रह सकता है। इसकी वजह है हवा का धीमी गति से चलना। अगर हवा तेज चलेगी तो वायुमंडल में मौजूद प्रदूषण के कण तेज गति से आगे बढ़ जाएंगे और हवा कम गति से चलेगी तो प्रदूषण के कण वायुमंडल में ही मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds