भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के घर पहुची दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली : भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के घर दिल्ली पुलिस पहुंची हुई है. दिल्ली पुलिस की टीम पहले लखनऊ और फिर गोंडा में बृजभूषण के आवास पर पहुंची. दिल्ली पुलिस की टीम ने दोनों जगहों पर घर में काम करने वाले लोगों के बयान दर्ज किए. उनका नाम-पता नोट किया.