लॉगिन

रीयल कश्मीर के साथ गोल रहित ड्रॉ के बाद डेक्कन एफसी दूसरे स्थान पर, मोहम्मडन स्पोर्टिंग शीर्ष पर

Sports December 8, 2023 रिपोर्टर: shailesh
रीयल कश्मीर के साथ गोल रहित ड्रॉ के बाद डेक्कन एफसी दूसरे स्थान पर, मोहम्मडन स्पोर्टिंग शीर्ष पर

रीयल कश्मीर के साथ गोल रहित ड्रॉ के बाद डेक्कन एफसी दूसरे स्थान पर, मोहम्मडन स्पोर्टिंग शीर्ष पर

नई दिल्ली : श्रीनिधि डेक्कन एफसी को रीयल कुश्मीर एफसी के साथ गोल रहित ड्रॉ के साथ आईलीग फुटबॉल तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। डेक्कन एफसी के अब नौ मैच में 17 अंक हैं। कश्मीर की टीम आठ मैच में 14 अंक के साथ चौथे स्थान पर खिसक गई है। डेक्कन की टीम अब 11 दिसंबर को दिल्ली एफसी के खिलाफ उतरेगी।

डेक्कन को दूसरे हाफ में मैच जीतने का स्वर्णिम मौका मिला था लेकिन जगदीप सिंह का दाएं छोर से लगाया गया शॉट क्रॉसबार से टकरा गया। डेक्कन को पिछले मैच में अंक तालिका में शीर्ष पर चल रहे मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds