लॉगिन

आरक्षक पर जानलेवा हमला : स्कूटी सवार ने कार को मारी टक्कर, विरोध जताने पर युवको ने आरक्षक पर किया हमला

Chhattisgarh August 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
आरक्षक पर जानलेवा हमला : स्कूटी सवार ने कार को मारी टक्कर, विरोध जताने पर युवको ने आरक्षक पर किया हमला

आरक्षक पर जानलेवा हमला : स्कूटी सवार ने कार को मारी टक्कर, विरोध जताने पर युवको ने आरक्षक पर किया हमला

बिलासपुर। पुलिस की सख्ती के दावों के बाद भी बदमाशों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंगलवार की रात घर के बाहर खड़ी आरक्षक की कार को स्कूटी सवार युवकों ने टक्कर मार दी, जिसके बाद युवकों ने आरक्षक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। वहीं, एक अन्य घटना में गली से निकलते हुए युवक बाइक से टकरा गई, जिससे नाराज युवकों ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कश्यप कॉलोनी में रहने वाला दिलीप सिंह आरक्षक के पद पर कार्यरत है। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में में पदस्थ है। मंगलवार की रात वह मार्केट जाने के लिए कार में बैठ कर परिवार के सदस्यों का इंतजार कर रहा था। तभी कॉलोनी के ही हिमांशु वर्मा स्कूटी से आया और कार को टक्कर मार दी। आरक्षक ने उसे ठीक से गाड़ी चलाने को कहा। इतने में उसने गाली-गलौज शुरू कर दी जिसके बाद हिमांशु ने मोहल्ले के आयुष वर्मा और धीरज प्रजापति सहित अपने दोस्तों को बुला लिया। फिर सभी युवक मिलकर आरक्षक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान लड़कों ने आरक्षक के सिर को फोड़ दिया। विवाद व मारपीट होते देख आसपास के लोग बीच बचाव करने आए, तब युवकों ने उनके साथ भी धक्कामुक्की की। फिर भाग गए। घायल आरक्षक ने घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds