लॉगिन

CG शिक्षक पर जानलेवा हमला : मरा समझकर आरोपी हुए फरार, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी, चुनावी रंजिश के चलते घटना को दिया अंजाम

Chhattisgarh March 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
CG शिक्षक पर जानलेवा हमला : मरा समझकर आरोपी हुए फरार, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी, चुनावी रंजिश के चलते घटना को दिया अंजाम

CG शिक्षक पर जानलेवा हमला : मरा समझकर आरोपी हुए फरार, गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी, चुनावी रंजिश के चलते घटना को दिया अंजाम

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षक पर हमले का मामला सामने आया है। यहां पर कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश के चलते स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में शिक्षक बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं हमले के बाद शिक्षक को मरा समझकर बिच जंगल में छोड़ आरोपी फरार हो गए।

दरअसल, प्रतापपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले जीवधन जायसवाल जो पेशे से शिक्षक है। वो अपनी स्कूल  से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच चुनावी रंजिश को लेकर अनिल जायसवाल और जितेंद्र जायसवाल ने सिलफिली जंगल में जीवधन जायसवाल के उपर जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें मरा समझकर फरार हो गए। हमलावर अनिल जायसवाल भी पेशे से शिक्षक है।

शिक्षकों में आक्रोश 

पुलिस ने बताया कि, मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया गया है। घायल शिक्षक जीवधन जायसवाल को अम्बिकापुर के हास्पिटल में एडमिट किया गया है, उनका उपचार किया जा रहा है।हमलावर हमला कर फरार हो गए हैं, जिनकी पताशाजी की जा रही है। इस घटनाक्रम से नाराज़ शिक्षकों ने जल्द कार्यवाही की मांग की है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds