CG : एक ही फंदे पर लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच

सरगुजा : प्रेमी जोड़े की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है, आशंका आत्महत्या की जताई जा रही है इस मामले में पुलिस अलग-अलग एंगल से भी जांच कर रही है। मामला सरगुजा से सीतापुर थाना क्षेत्र का है, जहां फांसी के फंदे से प्रेमी जोड़ा लटका मिला है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन भी मौके पर पहुंचे। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में प्रेमी जोड़े ने एक ही फंदे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो दोनों करीब एक महीने पहले घर से भाग गए थे। दोनों वापस गांव लौटे, लेकिन घर से अलग रह रहे थे। बुधवार को दोनों का शव गांव के बाहर ढोढ़ीडीपा में आम के पेड़ पर फांसी पर झूलता मिला। युवक पहले से शादीशुदा था। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम गेरसा निवासी जयभान चौहान (32) का गांव की मंजू चौहान (24) से प्रेम संबंध था। जयभान चौहान की पहले ही शादी चुकी थी, लेकिन उसकी पत्नी मायके में रहने लगी थी।इन दोनों की शादी के लिए घरवालों के नहीं मानने पर दोनों मानसिक तनाव में थे। आशंका है कि इसी कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds