लॉगिन

एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली, हत्या कर घर में ही दफनाया गया शव, इलाके में फैली दहशत

Chhattisgarh September 11, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली, हत्या कर घर में ही दफनाया गया शव, इलाके में फैली दहशत

एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली, हत्या कर घर में ही दफनाया गया शव, इलाके में फैली दहशत

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के खरसिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में बुधराम उरांव, उनकी पत्नी सहोदरा उरांव, 12 वर्षीय बेटा अरविंद, और 3 साल की बेटी शिवांगी शामिल हैं। इन चारों के शव घर के पिछवाड़े में बने खाद के गड्ढे से बरामद हुए हैं।

यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र के ठुसेकेला गांव के राजीव नगर मोहल्ले में हुई। पिछले दो दिनों से बुधराम का घर बंद था, जिससे पड़ोसियों को शक हुआ। आज सुबह जब घर से तेज बदबू आने लगी और दरवाज़ा बंद मिला, तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घर की तलाशी ली। कमरे में खून के छींटे और खुदी हुई ज़मीन देखकर पुलिस को संदेह हुआ। जब घर के पीछे खाद के गड्ढे की खुदाई की गई, तो चारों शव बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल भी मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का मुआयना किया।

बुधराम की 15 वर्षीय बड़ी बेटी शिवानी सुरक्षित है, क्योंकि वह पढ़ाई के लिए घर से बाहर रहती थी। पुलिस ने पूरे घर और आसपास के इलाके को सील कर दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है। इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। पुलिस को उम्मीद है कि फॉरेंसिक जाँच के बाद कुछ अहम सुराग मिल सकते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds