लॉगिन

बहू ने कर दी सास की हत्या : डंडे और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर ली जान

Chhattisgarh August 18, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बहू ने कर दी सास की हत्या : डंडे और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर ली जान

बहू ने कर दी सास की हत्या : डंडे और लोहे के पाइप से पीट-पीटकर ली जान

राजनांदगांव। पुराना घरेलू विवाद इतना बढ़ा कि सत्तर वर्षीय सास पर डंडे, लोहे के पाइप से हमला कर बहू ने हत्या कर दी। डॉंगरगढ़ के ग्राम राका में हुए इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने आरोपियां बहू को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, डॉगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत 16 अगस्त को शाम करीबन पांच बजे आरोपिया खोमबाई पटेल पति विक्रम पटेल 54 साल विक्रम पटेल 54 साल निवासी ग्राम राका थाना डॉगरगढ़ अपने घर में थी। उसी समय उसकी सास बेदबाई पटेल पति लछन पटेल 70 साल निवासी ग्राम राका थाना डॉगरगढ़ जो करीबन 200 मीटर दूर अपने दूसरे बेटे के पास रहती है।

पुलिस ने की कार्रवाई, बांस-लोहे की फूंकनी बरामद

पुलिस के अनुसार इस मामले में पुलिस टीम ने आरोपिया खोमबाई पटेल का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो जुर्म करना स्वीकार करते बताई कि मृतिका बेदबाई पटेल उसे हमेशा गाली-गलौज करती थी एवं ताने मारती थी। मृतिका द्वारा दिए गए गाली-गलौज एवं तानों से तंग आकर जान से मारने की नीयत से बांस का डंडा एवं लोहे की फूंकनी (पाइप) से मृतिका की पीठ, पेट, हाथ-पैर, कमर में मारकर चोट पहुंचाई, इन्हीं चोटों से मृतिका की मृत्यु होना बताई।

मृतिका से घटना में प्रयोग किए बांस के डंडा एवं लोहे की फूंकनी (पाइप) को जब्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड में भेजा गया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह, उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर, सहायक उपनिरीक्षक तुलाराम बांक, विजय साहू, आरक्षक लीलाधर मंडलोई एवं महिला आरक्षक रोजलीन सामीयल का विशेष योगदान रहा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds